Punjab news point : देश में आज फिर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसके असर से उत्तर भारत में मौसम करवट बदलेगा। 10 फरवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी होगी और घना कोहरा छाने का अलर्ट है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में 10 फरवरी तक रुक-रुककर बारिश होने का अलर्ट दिया है। लद्दाख हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी आज से मौसम करवट बदलेगा।
अगले 2 दिन बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-NCR में 2 दिन से घना कोहरा छा रहा है। आज से मौसम बदलने पर अगले 3 दिन 7 फरवरी तक बारिश होने के आसार हैं और घना कोहरा भी छा सकता है। राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है। बिहार, असम, मेघालय, ओडिशा में भी कोहरा छा सकता है।

