यूनाइटेड मीडिया क्लब की कार्यकारिणी घोषित, सुनील रुद्रा चेयरमैन व मदन भारद्वाज महासचिव नियुक्त

अन्य खबर

जालंधर(राजिंद्र कुमार): पत्रकारों की गठित संस्था यूनाइटेड मीडिया क्लब जालंधर रजिस्टर्ड की कार्यकारिणी बुधवार को जालंधर के सर्किट हाउस में घोषित की गई। क्लब के प्रधान सुक्रांत ने कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की घोषणा की। अश्वनी खुराना और मनोज त्रिपाठी को क्लब का संरक्षक, सुनील रुद्रा को चेयरमैन, मदन भारद्वाज को महासचिव और सुधीर पुरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विनोद मरवाहा, मनीष शर्मा और सतपाल कुशवाहा सलाहकार नियुक्त किए गए। वहीं टिंकू पंडित को सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा शाम सहगल, जितेंद्र चोपड़ा, गुलशन अरोड़ा, पंकज सोनी को उप प्रधान, सौरभ मेहता को संयुक्त कोषाध्यक्ष, कमल किशोर, महेश खोसला, सांझवीर को सचिव, राजेश शर्मा, रवि कुमार को संयुक्त सचिव, भूपिंदर रत्ता को मेडिकल सेल का चेयरमैन, निशा शर्मा को महिला विंग का चेयरमैन, कुलविंदर सिंह, विक्की कंबोज, मनीष तोखी को ऑर्गेनाइजिंग सेक्ट्री, सोनू महाजन को पीआरओ, स्क्रीनिंग कमेटी में जसप्रीत सिंह, प्रदीप भल्ला, कुलवंत मठारू, हरदीप बब्बू व विशाल मित्तल सोशल मीडिया सेल का इंचार्ज नियुक्त किया गया। कार्यकारी सदस्यों में बृज गुप्ता, महिंद्र चावला, दीपक, रमन उप्पल, वरुण, नवीन, पंकज सिब्बल, विशाल कोहली और सुखविंदर को नियुक्त किया गया। प्रधान सुक्रांत सफरी ने क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पत्रकारों व समाज हित में काम करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *