पंजाबी गायक जस बाजवा, सोनिया मान और किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

अन्य खबर

चंडीगढ़ (राजिंद्र) : किसानों की तरफ से चंडीगढ़ में धरने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाबी गायक जस बाजवा, एक्ट्रेस सोनिया मान, लक्खा सिधाना, किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा, राजिंदर सिंह दीपवाला व अन्य नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सबको आईपीसी की धारा 186, 188, 332, 353, 147, 148 और 149 के तहत नामजद किया गया है। इनमें एक धारा गैर-जमानती है।

जस बाजवा और सोनिया मान ने कहा कि वह दोनों तो चंडीगढ़ में दाखिल ही नहीं हो पाए। ऐसे में पुलिस ने किस आधार पर केस दर्ज कर लिया। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार के निशाने पर चंडीगढ़ पुलिस किसानों को दबाने का प्रयास कर रही है, मगर किसान डरने वाले नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *