त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

अन्य खबर देश

डेस्क : त्योहारी से पहले आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपए का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए हो गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे।

कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपए से बढ़कर 926 रुपए, मुंबई में 844.50 रुपए से चढ़कर 899.50 रुपए हो गए। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपए हो गई। पहले कीमत 900.50 रुपए प्रति सिलेंडर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *