लखबीर हत्याकांड: एक और निहंग सिंह ने दी गिरफ्तारी, पढ़े पूरी खबर

अपराधिक देश पंजाब

जंडियाला: सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह के एक और कातिल ने खुद को सरेंडर कर दिया है। इस कत्ल मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी नारायण सिंह ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। नारायण सिंह ने अपने गांव जंडियाला गुरु लौटकर गिरफ्तारी दी है। 

जानकारी के अनुसार आज जंडियाला गुरु के गांव अमरकोट से नारायण सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। कत्ल करने के बाद वह अपने गांव वापस आ गया था। यहीं से उसने गुरु घर में अरदास करने के बाद गिरफ्तारी दी है। इस समय गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *