जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में हुआ ब्लास्ट, जानें क्या क्या हुआ नुकसान

अन्य खबर

जालन्धर : जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में आज सुबह जोरदार धमाका हुआ जिसमे सब्जी की दुकान के शीशे टूटे और दरवाजे तक उखड़ कर बाहर आ गये। इस धमाके में एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

यह धमाका मंडी मार्किट कमेटी के दफ्तर के नजदीक स्थित 5 नंबर दुकान की बेसमैंट में आज सुबह हुआ। सूत्रों के मुताबिक दुकान में 3 सिलेंडर रखे हुए थे जिसके पास एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था। सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। जिस कारण माचिस जलाते ही सिलेंडर फट गया। इस धमाके में गुलशन नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी हालत सीरियस बताई गयी है। इतना ही नहीं दुकान में 2 और सिलेंडर पड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *