गौरव यादव को मिली पंजाब के नए डीजीपी की जिम्मेदारी, आज संभालेंगे कार्यभार

अन्य खबर

जालन्धर : पंजाब के नए कार्यकारिणी डीजीपी की जिम्मेदारी गौरव यादव को सौंपी गयी है। बता दें किकेंद्रीय डैपुटेशन पर जाने की इच्छा जताते हुए पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को पत्र भेजने वाले डीजीपी वीरेश कुमार भावरा ने 2 महीने की छुट्टी के लिए अप्लाई किया था। राज्य सरकार ने उनकी छुट्टी को मंजूर किया और अब उनकी जगह पर कार्यकारिणी डीजीपी आईपीएस गौरव यादव को बनाया गया है।

डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेज कर 2 माह की छुट्टी पर जाने की अनुमति मांगी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान उस समय दिल्ली में थे जिस वजह से वे उस दिन इस पर कोई फैसला नहीं ले सके। मुख्यमंत्री के दिल्ली से वापस लौटने के बाद इस संबंध में फैसला लिया गया।

हालाँकि पहले कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ अटैच किए आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव और मौजूदा समय में जेल प्रशासन व नशे खिलाफ एस.टी.एफ. का काम देख रहे हरप्रीत सिंह सिद्धू में से एक को एक्टिंग डीजीपी का चार्ज दिया जा सकता है। तो अब गौरव यादव को ही कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *