जालंधर में ज्वेलरी शॉप के बाहर चली गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

अपराधिक हादसा



जालंधर (राजिन्द्र कुमार): प्लाजा चौक पक्का बाग मोड पर एक ज्वेलरी शॉप के बाहर गोली चलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के कीरत ज्यूलर में अपनी ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्ड से अचानक गन साफ़ करते समय गोली चल गई।

घटना वीरवार को सुबह करीब 11 बजे की है। यहां सिक्योरिटी गार्ड 8 साल से तैनात है, रोजाना की तरह वह अपने लाइसेंसी हथियार को साफ़ कर रहा था। इतने में अचानक गोली चल गई।

हालांकि राहत कि बात ये है कि गोली चलने से किसी भी तरह का जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *