चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही है। अब विजीलैंस ने कांग्रेसी नेता व पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिल्जियां के भतीजे पर शिकंजा कसा है। विजीलैंस की ओर से दलजीत सिंह गिल्जियां को गिरफ्तार किया गया है। दलजीत को विजीलैंस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ने करोड़ों रुपए के घोटाले मामले में उक्त मंत्री के भतीजे पर शिकंजा कसा है।
बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जंगलात घोटाले में पूर्व कांग्रेस मंत्री संगत सिंह गिल्जियां पर केस दर्ज किया था जिसमें पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ संगत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया था। गिलजियां पर ट्री-गार्ड खरीद में घपले के आरोप लगे हैं। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दर्ज केस में कहा गया है कि गिलजियां के जंगलात मंत्री रहते ट्री-गार्ड खरीदे गए थे। इनमें करीब 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी हुई।