Punjab news point : अयोध्या के भदरसा क्षेत्र में गैंग रेप का शिकार हुई पीड़ित किशोरी की मां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद पुलिस और प्रशासनिक तंत्र अचानक हरकत में आ गया. मुकदमा लिखने में देरी और त्वरित कार्रवाई न करने के कारण जहां चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ मुख्य आरोपी मोईद की प्रापर्टी की जांच शुरू हो गई है.
पीड़ित किशोरी को लेकर बीकापुर विधानसभा के विधायक अमित चौहान शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए. पीड़िता के साथ शुरुआत से रही समाजसेवी मंजू निषाद भी साथ गई उनकी मानें तो मुख्यमंत्री ने पहले पूरी घटना के बारे में पूछा जिसमें उन्होंने मुकदमा देर से दर्ज करने के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहें किसी भी पार्टी का अपराधी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसके साथ उन्होंने आर्थिक मदद देने के लिए भी निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने ली पूरे मामले की जानकारी
इसपर समादसेवी मंजू निषाद ने कहा कि माननीय जी ने हमसे कहा कि क्या घटना हुई थी, पूरी घटना बताई गई. उन्होंने कहा कि मुकदमा कब लिखा गया. हमने कहा देर शाम को, सुबह 11 बजे से हम लोग देर शाम तक बैठे थे. हमने कहा चाहे रात हो जाए लेकिन बिना मुकदमा दर्ज कराए नहीं जाएंगे. हमारे विधायक जी थे सारी बातें उन्होंने की. आर्थिक मदद के लिए उन्होंने तुरंत लेटर टाइप कराया. कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि कार्रवाई होगी अपराधी चाहे किसी भी पार्टी का हो उससे मतलब नहीं है.

