Punjab news point : कोलकाता कांड के विरोध में AIIMS के डॉक्टर हड़ताल जारी रखेंगे। इमरजेंसी सेवाएं, ICU और इमरजेंसी OT चालू रहेगी। FAIMA ने आज भी हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। बीएमसी एमएआरडी के अधिकारियों ने भी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने एक बैठक बुलाई, जिसमें कहा गया कि जब तक एसोसिएशन की सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती या इसे लिखित रूप में नहीं दिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

