पंजाब की नई चीफ सेक्रेटरी बनी डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी विनी महाजन और हुआ करण अवतार सिंह का तबादला ।

पंजाब

Chief: Rajendra Kumar
26 जून पंजाब (पत्रकार: शुभम रजक) आज पंजाब में कैप्टन सरकार ने आईएएस करण अवतार सिंह का तबादला कर दिया है। बता दें कि करण अवतार सिंह का राज्य के कई केबिनेट मंत्रियों के साथ मतभेद हो गया था। आदेशों के मुताबिक IAS विनी महाजन को पंजाब की नई चीफ सैक्रेटरी लगाया गया है। विनी महाजन पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी हैं। ये मामला काफी गर्मा गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा था।मनप्रीत बादल ने तो सीधी तौर पर उनका बॉयकाट कर दिया था। उनका आरोप था कि करण अवतार सिंह मंत्रियों की नहीं सुनते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *