राहुल गांधी का हर‍ियाणा चुनाव का क्‍या है प्‍लान?

देश राजनितिक

Punjab news point : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार शाम को अहम बैठक हुई. इस बैठक में शामिल राहुल गांधी ने पुराने ‘दुश्मन’ से गठबंधन की संभावनाओं पर हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का मन टटोलने की कोशिश की. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने पूछा कि क्या हरियाणा में इंडिया गठबंधन के दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं?

राहुल गांधी ने सीईसी की बैठक में सवाल किया, ‘क्या हरियाणा चुनाव अकेले लड़ने से कांग्रेस को नुकसान नहीं होगा? क्या कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की कोई संभावना बन सकती है?’

इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत ज्यादा सीटें मांग रही है. तीन से चार सीट दी जा सकती हैं, लेकिन उनकी ख्वाहिश बड़ी है, इसलिए गठबंधन कर पाना मुश्किल है. हालांकि राहुल गांधी ने फिर भी कहा कि इंडिया गठबंधन के वोट ना बटे ऐसी कोशिश हम सबको मिलकर करनी चाहिए. आप लोग देखिए कि क्या संभव है.’

क्लियररिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि सीईसी की बैठक में चर्चा किए गए 49 नामों में से 34 को मंजूरी दे दी गई है. खबर है कि कांग्रेस के 28 सिटिंग विधायकों में से 22 के टिकट क्लियर हो गए हैं. वहीं 5 सिटिंग विधायकों के टिकट रिव्यु में डाले गए हैं, जबकि छठे विधायक वरुण मुलाना लोकसभा सांसद बन गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *