खेल के अखाड़े से राजनीति की दुनिया में कदम

देश राजनितिक

Punjab news point : ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही थीं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनल मुकाबले में 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में क्यूबा की पहलवान लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। हालांकि फाइनल में पहुंचकर विनेश को ओवरवेट की वजह से डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। हालांकि अब उन्होंने ओलंपिक 2024 के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। 6 सितंबर को उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कई बार कर चुकी हैं देश का नाम रोशन

विनेश का जन्म साल 1994 में हरियाणा के बलाली गांव मे हुआ था,  विनेश अपनी चचेरी बहन गीता फोगाट और बबीता कुमारी से आदर्श लेते हुए खुद को भारत के लिए कुश्ती खेलने का सपना देखा। ये सपना उनका सच भी हुआ। विनेश कई राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बताते चलें कि महज 9 साल की उम्र में विनेश के पिता का निधन हो गया था। ऐसे में उनके ताऊ ने उन्हें कुश्ती सिखाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *