Punjab news point : पंजाब की NEET टॉपर ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली है. नवदीप सिंह ने 2017 में NEET में टॉप किया था. वह दिल्ली के मौलाना आजाद कॉलेज में रेडियोलॉजी विभाग में एमडी कर रहे थे।
नवदीप सिंह का शव रविवार सुबह दिल्ली पारसी अंजुमन (पारसी धर्मशाला) के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आईपी एस्टेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने नवदीप के कमरे की जांच की. जांच के बाद फिलहाल उनके कमरे को सील कर दिया गया है. पुलिस ने नवदीप सिंह का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेज दिया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

