ट्रेन हादसे की साजिश! रेलवे में हड़कंप मचा

घटना देश

Punjab news point : इंडियन रेलवे की एक और ट्रेन को पलटाने की कोशिश हुई है। जी हां, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर पर थाना बिलासपुर क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव रामपुर में रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का खंभा मिला। गनीमत रही कि लोको पायलट ने खंभे को देख लिया और इमजरेंसी ब्रेक लगा दिए। वरना बड़ा ट्रेन हादसा होता और पैसेंजर मारे जाते। उसने घटनाक्रम की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। रेल अधिकारी, पुलिस और GRP मौक पर पहुंची और खंभे को ट्रैक से हटाकर ट्रेन को रवाना किया। करीब 20 मिनट की देरी से ट्रेन अपने सफर पर गई। वहीं इस घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने भी रिपोर्ट तलब कर ली है। रुद्रपुर बिलासपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने घटनाक्रम की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *