Punjab news point : दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में छात्र राजनीति चरम पर है। इसे लेकर आज 2 गुट आपस में भिड़ गए। एक सिख युवक के साथ मारपीट हुई है और इस दौरान उसकी पगड़ी भी उतर गई। स्टूडेंट्स ने मोरिस नगर थाने के बाहर धरना देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

