Punjab news point : अमेरिका ने जिस ड्रोन से ओसामा बिन लादेन को खोजा था और अफगानिस्तान में अल कायदा नेता जवाहिरी को मारा था, वही 31 प्रिडेटर ड्रोन भारत खरीदने जा रहा है। आज करीब 32000 करोड़ का समझौता होगा। भारतीय सेना की ताकत में बढ़ने ज रही है। दरअसल भारत 32 हजार करोड़ रुपये की लागत से 31 प्रिडेटर ड्रोन खरीदने जा रहा है। भारत इसके आधुनिक वर्जन को खरीदेगा, जो दुनिया का सबसे घातक ड्रोन है। 31 में से 15 ड्रोन नौसेना को मिलेंगे और 8-8 ड्रोन थलसेना वायुसेना को मिलेंगे।

