Punjab news point : पंजाब में इस बार दिवाली, गुरुपर्व और क्रिसमस पर लोग सिर्फ ग्रीन पटाखे ही फोड़ सकेंगे।यह फैसला पंजाब सरकार ने लोगों की सेहत और वायु प्रदूषण को रोकने के मद्देनजर लिया है।दूसरा, पटाखों की सीरीज यानी पटाखों की लड़ी फोड़ने और स्टोर करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।वहीं, फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी पटाखे नहीं बेचे जा सकेंगे।अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सभी डीसी को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को पटाखों के नुकसानदेह प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं।इसके अलावा, पटाखे सिर्फ तय जगहों पर ही बेचे जाएंगे।सरकार की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि लाइसेंस वाले ही पटाखे बेच सकेंगे। पटाखे सीमित स्थानों पर ही बेचे जाएंगे। वहीं, निर्धारित डेसिबल स्तर से अधिक ध्वनि वाले पटाखों का भंडारण, प्रदर्शन या बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

