Punjab news point : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है कि दिवाली के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के नए चेहरे का ऐलान हो सकता है। हिंदू चेहरे पर आम आदमी पार्टी दांव खेल सकती है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात हो सकती है। भगवंत मान ने प्रदेश प्रधान का पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है।
