माथा टेक कर वापिस लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा

Accident पंजाब

Punjab news point : लुधियाना से भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एलिवेटेडे पुल पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे दौरान युवक की खोपड़ी की हड्डूी टूटी है। युवक को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज शुरू किया।वहीं युवक के रिश्तेदार जतिंदर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा कर्णवीर सिंह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में माथा टेकने गया था। जब वह माथा टेककर लौट रहा था तो तभी एलिवेटेड पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद कर्णवीर की बाइक उछलकर पुल पर गिरी। कर्णवीर गंभीर घायल हो गया जिसे पहले सिविल अस्पताल और बाद में सी.एम.सी. रेफर किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *