Punjab news point : बाबा सिद्दीकी हत्या केस में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी रूपेश मोहोल के पुणे वाले घर से एक और पिस्टल बरामद की है। केस में बरामद यह 5वां हथियार है। क्राइम ब्रांच को इस मामले में एक हथियार और 3 कारतूस की तलाश है। क्राइम ब्रांच ने मुंबई कोर्ट से रूपेश मोहोल समेत अन्य 4 आरोपियों अमित कुमार, शिवम कोहाड़, करण साल्वे और सुजीत सिंह की रिमांड मांगी है।

