Punjab news point : बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा चल रही है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। आज शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सुबह से व्रत करने वाला व्यक्ति निराहार और निर्जल रहता है। प्रसाद में ठेकुआ बनाते हैं। शाम को सूर्य पूजा करने के बाद भी रात में व्रत करने वाला निर्जल रहता है।

