मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा

अपराधिक देश

Punjab news point : मणिपुर में हिंसा और जातीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 2 महीने से हथियारबंद बदमाश तबाही मचा रहे हैं। अब पूर्वी इंफाल में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर बम और गोलियां बरसाई हैं। पूर्वी इंफाल जिले के लमलाई विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पहाड़ियों से हथियारबंद लोगों ने बंदूक और बम से सिलसिलेवार हमले किए। उपद्रवियों ने ग्रामीणों और सुरक्षा बलों पर कई शक्तिशाली बम भी दागे। घटना के बाद कई गांवों में तनाव बना। पहाड़ी इलाकों से सनासाबी के निचले क्षेत्रों में गोलीबारी के कारण किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *