देहरादून में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार

Accident देश हादसा

Punjab news point : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने 3 लड़के और लड़कियां हैं। वहीं एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे में एक लड़का बुरी तरह घायल हो गया है।जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 2 दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे पर हुआ। यहां कार में एक साथ लड़के-लड़कियां घूमने निकले थे। कार सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है। पुलिस ने बताया कि इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *