Punjab news point : पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के अधिकांश हिस्से कोहरे में डूबे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदूषण का कहर भी जारी है। चंडीगढ़ में AQI 375 के पार पहुंच गया है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। राज्य भर में मंडी गोबिंदगढ़ में सबसे अधिक 269 AQI दर्ज किया गया। 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे की भी भविष्यवाणी की है। विभाग ने 15 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे दृश्यता कम होने से सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। आज सुबह भी चंडीगढ़ का AQI बेहद खतरनाक स्तर पर था। सेक्टर 22 से सटे इलाके में AQI 370 दर्ज किया गया है। इसी तरह मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 289, पटियाला का 269, अमृतसर का 254, जालंधर का 232, लुधियाना का 228, रूपनगर का 190 और बठिंडा का 151 रहा।

