अलर्ट! 10 राज्यों में भयंकर ठंड

Weather देश

Punjab news point : पूरा देश अब ठंड की चपेट में है। उत्तर भारत में घना कोहरा छाने लगा है। दिल्ली-NCR में भी बीते दिन सीजन की पहली धुंध छाई, लेकिन आज सुबह न धुंध दिखी और न ही ठंड का अहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 नवंबर तक के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक अगले 5 दिन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी तमिल के पास दक्षिण पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले हिस्से में उत्तरी तमिलनाडु से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। एक ऊपरी हवा वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले वायुमंडल में केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर पर स्थित है।

इसके साथ-साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ चल रहा है, जिसके एक्टिव होने से आज और कल केरल, तमिलनाड़ु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी और बिजली चमकेगी। कराईकल, यनम, रायलसीमा, माहे में भी बादल बरसेंगे। 19 नवंबर तक ऐसा मौसम बना रहेगा। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आज और कल घना कोहरा छाएगा। 20 नवंबर तक इन राज्यों में बारिश होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *