Punjab news point : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई है। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बच्चों को गया निकाला।
मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी और वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कई दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया सेना एवं दमकल ने मिलकर आग बुझाई। बच्चों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है वे जल्द ठीक हो जाएंगे। देर रात डिप्टी सीएम रवाना हुए आज सुबह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेज पहुंच गये हैं। इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

