गुजरात में रैगिंग से छात्र की मौत

अपराधिक देश

Punjab news point : गुजरात के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के कारण एक छात्र की मौत हो गई है। 18 साल के MBBS के छात्र अनिल को रैगिंग के दौरान 3 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी गई थी, इसी वजह से उसकी मौत हो गई।

यह घटना शनिवार रात पाटन के धारपुर में GMERS मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के हॉस्टल में हुई।मृतक छात्र अनिल को उसके सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान उसका परिचय लेने के बाद काफी देर तक खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया, जिसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर गया। मृतक छात्र कॉलेज में MBBS के पहले साल की पढ़ाई कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *