Punjab news point : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में देररात हुए सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में बस और बोलेरो कार में आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों राज्यों की पुलिस ने हादसों का केस दर्ज करके मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। घायलों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

