Punjab news point : राजस्थान के बांसवाड़ा में आज एक सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। कोयला मिल में गैस रिसाव के चलते धमाका होने से आग भड़क गई और 2 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिले के झालों का गढ़ा गांव में स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए।

