चार जनवरी से करवट लेगा मौसम

Weather पंजाब

Punjab news point : पंजाब भीषण ठंड की चपेट में है। बुधवार को नए साल की शुरुआत पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड से प्रदेश सिहर उठा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पंजाब के 8 जिलों में सीवियर कोल्ड डे रहा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, बठिंडा, मुक्तसर, रूपनगर, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। वहीं बाकी के 14 जिलों में कोल्ड डे रहने के साथ घनी धुंध भी छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

विभाग ने पंजाब के 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जहां इस विक्षोभ के असर के चलते मौसम दोबारा अपने मिजाज बदलेगा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर व फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *