Punjab news point : गाजा में 15 महीने से छिड़े युद्ध के लिए अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। वहां से बंधक बने इजरायली और विदेशी नागरिकों की रिहाई हो सकती है और युद्ध रुक सकता है। रविवार रात वार्ता में आया गतिरोध खत्म करके गया समझौते का अंतिम फॉरमेट तैयार हुआ, जो दोनों पक्षों (इजरायल और हमास) को नेतृत्व की स्वीकृति के लिए सौंपा गया है।
गाजा में युद्धविराम के लिए हुई अंतिम दौर की वार्ता में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत भी मौजूद रहे। वार्ता में कतर के प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी भी शामिल हुए, जबकि अमेरिका, कतर और मिस्त्र के अधिकारियों ने दोनों पक्षों में मध्यस्थता की।
सूत्रों के अनुसार हमास बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है और इजरायल सरकार बदले में फलस्तीनी कैदियों को जेल से रिहा करने को सहमत है। मगर गतिरोध का बड़ा बिंदु गाजा में स्थायी युद्धविराम और इजरायली सेना की गाजा को खाली करने की हमास की मांग है। समझौते के मसौदे में इन दोनों बिंदुओं पर क्या कहा गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

