Punjab news point : राम नगरी अयोध्या में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि जिला प्रशासन की मुसीबत बढ़ गईं। भीड़ के दबाव में एक महिला की मौत हो गई। हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की आशंका है। मृतक हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी और उसकी उम्र 65 साल थी। श्रीराम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

