*देखिए जालंधर में चली गोली उसमें नौजवान जख्मी और हमलावर जख्मी को फिल्मी स्टाइल में अस्पताल छोड़ते हुए फरार*

अपराधिक

Chief: Rajendra Kumar
5 जुलाई जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक) देखिए जालंधर में देर रात अशोक नगर के रहने वाले नितिन नामक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोली उसकी कमर में लगी है। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि सीटी स्कैन करने के बाद गोली लगने की पुष्टि की जाएगी। घायल नितिन को orthonova हॉस्पिटल में अज्ञात लोगों द्वारा भर्ती करवाया गया और उन्ही लोगो ने हॉस्पिटल के स्टाफ को बताया कि नितिन को गोली लगी है। घायल मुंबई और गोवा के होटल में कार्यरत है और कोरोना के कारण जालंधर अपने घर रहने आया था। पुलिस हॉस्पिटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि हमला आपसी रंजिश के कारण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *