दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में लगा है। इससे सागर किनारे बसे छोटे देश डरे हुए हैं, लेकिन अब भारत ने गणतंत्र दिवस पर चीन के खिलाफ बड़ी चाल चल दी है। भारत ने दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आचार संहिता लागू करने का आह्वान किया है। भारत को इस मुद्दे पर इंडोनेशिया का साथ मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के बीच शनिवार को इस मुद्दे पर बातचीत हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत के हिंद महासागर क्षेत्र स्थित सूचना संलयन केंद्र (इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर) में इंडोनेशिया से एक संपर्क अधिकारी तैनात करने पर सहमति व्यक्त की।

