पंजाब की इस जेल में जबरदस्त हंगामा, पढ़े

घटना

Punjab news point : पंजाब की जेल में जबरदस्त हंगामा होने की सूचना मिली है। केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद गैंगस्टरों के 2 गुटों की वीरवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। एक ही बैरक में बंद दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। झगड़े की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को अलग किया और घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में लाया गया। इलाज के बाद उन्हें जेल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि वीरवार को कुछ कैदियों का आपस में झगड़ा हुआ था। फिलहाल जांच की जा रही है कि, झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है। मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को भेज दी गई है।जानकारी अनुसार वीरवार दोपहर लगभग 2 बजे जेल में बंद नीरज पांडे पुत्र उदय पांडे, लखवीर सिंह पुत्र सतनाम सिंह, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र कुलदीप सिंह (अर्श डाला, गुरजंट जनता, जयपाल गैंगस्टर ग्रुप से संबंधित), रणजोध सिंह उर्फ रणजीत, जोधा, भोला पुत्र कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र गुरजंत सिंह, जगसीर सिंह पुत्र भोला सिंह का जेल में बंद दूसरे गुट के सुखदीप सिंह पुत्र बीरबल सिंह, परगट सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह, सेवक सिंह पुत्र बाबू सिंह, राजविंदर सिंह पुत्र हरजीवन सिंह, गुरजीत सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह, आकाशदीप सिंह पुत्र बिंदर सिंह से साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें सुखदीप सिंह, परगट सिंह, सेवक सिंह, राजविंदर सिंह, गुरजीत सिंह व आकाशदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *