पंजाब में कल कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे, देखें नोटिफिकेशन

Education

Punjab news point : श्री गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर में 11 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है । जिले की सीमा के अंतर्गत सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल/कॉलेजों में अवकाश रहेगा।इसके अलावा 12 फरवरी को पूरे पंजाब में अवकाश रहेगा। उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 11 फरवरी को जालंधर जिले में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के कारण जिले की सीमा के सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।आदेशों में यह भी कहा गया है कि अवकाश के आदेश उन स्कूलों/कॉलेजों की संबंधित कक्षाओं पर लागू नहीं होंगे, जहां उक्त तिथि को बोर्ड/विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आयोजित होनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *