अमेरिका भारत को 10 भगोड़े सौंपेगा

International

PUNJAB NEWS POINT : तहव्वुर राणा के बाद अमेरिका से 9 और भगोड़ों का प्रत्यर्पण संभव है। भारत ने अमेरिका को 10 भगोड़ों की लिस्ट सौंपी है। इसमें तहव्वुर राणा के अलावा गोल्डी बरार और अनमोल बिश्नोई का नाम भी है। मुंबई हमले का प्रमुख आरोपी डेविड कोलमैन हेडली भी शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप ने तहव्वुर राणा को तत्काल भारत प्रत्यर्पित करने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन सच यह भी है कि हेडली के प्रत्यर्पण का अनुरोध अभी तक अमेरिका ने स्वीकार नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *