Punjab news point : अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों का आज दूसरा जहाज अमृतसर आ रहा है। डिपोर्ट हुए मामले में एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई सामने आई है। धोखाधड़ी करने वाले इमिग्रेशन सलाहकारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना NRI विंग पटियाला की पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर अभय सिंह चौहान के नेतृत्व में एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अनिल बत्रा है, जो शांति नगर टेका मार्केट, थानेर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) का निवासी है। एसपी NRI मामलों गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में एक अभियान के तहत अनिल बत्रा को पटियाला के प्रताप नगर स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अनिल बत्रा को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

