Punjab news point : अयोध्या राम मंदिर परिसर में प्रतिबंधित क्षेत्र में भीड़ के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया गया है। पुलिस को शक है कि भगदड़ मचाने की साजिश रची गई थी। घटना उस वक्त हुई, जब रामलला के दर्शन के लिए जबरदस्त भीड़ थी। मामले में अयोध्या कटरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने राम जन्मभूमि थाने में FIR दर्ज कराई गई है। 17 फरवरी की शाम 7 बजे राम मंदिर की घटना है। पूरे मामले की गहनता से जांच और ड्रोन उड़ने वाले की तलाश की जा रही है।

