अमेरिका की नागरिकता पाना आसान

International

Punjab news point : क्या आप अमेरिका की नागरिकता पाना चाहते हैं? अगर हां तो अब 5 मिलियन डॉलर (करीब 43.7 करोड़ रुपये) चुकाइए और सीधे ग्रीन कार्ड पाइए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा की घोषणा की है, जो EB-5 वीजा को पूरी तरह से खत्म कर देगा। इस योजना के तहत कोई भी अमीर व्यक्ति बिना बिजनेस में निवेश किए ही अमेरिका में स्थायी निवास और नागरिकता हासिल कर सकता है। लेकिन क्या यह वीजा वाकई लोगों के लिए फायदेमंद होगा? आइए जानते हैं इस नई योजना की पूरी जानकारी…

EB-5 वीजा खत्म, नया ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा आएगा

अमेरिका जल्द ही अपने लोकप्रिय EB-5 वीजा को खत्म करने जा रहा है और उसकी जगह एक नया और महंगा ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा लाने की योजना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इस नई योजना की घोषणा की, जिसके तहत 5 मिलियन डॉलर (करीब 43.7 करोड़ रुपये) चुकाने पर अमेरिका की स्थायी निवास और नागरिकता का रास्ता खुल जाएगा। ट्रंप प्रशासन ने इस योजना को कानूनी प्रवास को बढ़ावा देने का एक तरीका बताया है, जबकि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि यह योजना दो हफ्तों में लागू होगी, हालांकि इसकी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

‘गोल्ड कार्ड’ वीजा के नियम और प्रक्रिया

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस नए वीजा का नाम ‘गोल्ड कार्ड’ रखा है। उन्होंने बताया कि इससे लोगों को ग्रीन कार्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अमेरिका के Commerce Secretary Howard Latnick के मुताबिक, यह वीजा पुराने EB-5 की जगह लेगा, जिसमें निवेश के जरिए ग्रीन कार्ड मिलता था। पहले EB-5 वीजा के तहत निवेशकों को अमेरिका में किसी बिजनेस में पैसा लगाना पड़ता था। लेकिन ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा के लिए सीधे सरकार को 5 मिलियन डॉलर (50 लाख डॉलर) देने होंगे। लटनिक ने यह भी बताया कि इस वीजा के लिए सख्त जांच होगी और सिर्फ योग्य, भरोसेमंद और प्रतिष्ठित लोगों को ही इसे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *