अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का बढ़ा समय

देश धार्मिक

punjab news point : अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है और अब मंदिर सुबह 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले सुबह 5 बजे से ही खुल जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभाग ने यह जानकारी दी। राम मंदिर में दर्शन की नई समय सारणी में संशोधित आरती का समय भी शामिल है और यह सोमवार से ही लागू हो गया। अब भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद राजभोग आरती के लिए मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा। दर्शन का समय दोपहर एक बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम 7 बजे संध्या आरती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *