Punjab news point : 2025 का यह मार्च महीना सभी के लिए खास होने वाला है। होली की छुट्टियों के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने 19 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया है। तीज-त्योहारों वाले इस माह में 19 मार्च को स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों में भी एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यानी इस दिन शिक्षण संस्थानों (स्कूल अवकाश) के साथ-साथ सरकारी कार्यालय और बैंक (बैंक अवकाश) भी पूरी तरह बंद रहेंगे।आपको बता दें कि रंगपंचमी का त्यौहार 19 मार्च को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। आपको बता दें कि यह त्यौहार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, आर्थिक राजधानी इंदौर और उज्जैन में मनाया जाता है। रंगपंचमी का त्यौहार इंदौर में गेर के नाम से मनाया जाता है। यहां लोग होली खेलने के लिए अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ जाते हैं। शहर की अधिकांश सड़कें वाहनों के लिए बंद हैं। वहीं उज्जैन में लोग महाकाल परिसर के साथ-साथ अपने घरों में भी होली खेलते हैं।

