Punjab news point ; शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे किसानों पर एक्शन के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने सुबह से ही बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर पर फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। पुलिस बुलडोजर से बॉर्डरों पर किसानों द्वारा बनाए शेड हटाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि गत दिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शंभू और खनौरी बॉर्डर को करीब 13 महीने बाद खाली करवाया। केंद्र द्वारा किसानों को बैठक के लिए बुलाया गया था कल चंडीगढ़ बुलाया गया था। इसके बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल व सरवण पंधेर सहित भारी संख्या में किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद किसान नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

