पंजाब में आज मौसम को लेकर येलो Alert जारी!

Weather पंजाब

Punjab news point : पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। गुरुवार के बाद शुक्रवार से एक बार फिर मौसम शुष्क हो गया है।

पंजाब के तापमान में बदलाव पड़ोसी राज्यों में मौसम के बदलाव के कारण हो रही है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। जिसका असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ेगा। विभाग के अनुसार आज तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन गुरुवार से 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और तूफानों की संभावना को देखते हुए, परिपक्व फसलों को नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *