Punjab news point : पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 का प्रापर्टी टैक्स 31 मार्च 2025 तक बिना ब्याज जमा करवाने पर छूट दी गई है। इसलिए आम लोगों की सुविधा और नगर निगम के वित्तीय हितों को देखते हुए अलग-अलग नगर निगमों और नगर परिषदों के दफ्तर इस शनिवार और रविवार के साथ-साथ 31 मार्च को भी खुले रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि 31 मार्च को राज्य में छुट्टी का ऐलान किया गया है, पर इन दफ्तरों में भी काम करने वाले कर्मचारियों को दफ्तरों में आना पड़ेगा।

