भीषण सड़क हादसा

Accident देश

Punjab news point : मुजफ्फरनगर जिले में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक परिवार के 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जिसमें मेरठ जिले की निवासी खुशनुमा (35), सानिया (15), तैयबा (3) और मिरहा (2) की मौत हो गई। ये सभी कार में सवार थे। उसने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *