Punjab news point : गर्मी पड़ते ही राजस्थान के जंगलों में आग लगने लगी है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के 35 किलोमीटर एरिया में फैला जंगल जल गया है। इस आग से करीब 4 किलोमीटर दूर बाघ-बाघिन थे, जो सुरक्षित हैं। फायर लाइन बनाते समय जेसीबी से चिंगारी उठी थी। 10 दमकल वाहनों की मदद से इतने बड़े एरिया में फैली जंगल की आग बुझाई गई। 4 पानी के टैंकर भी आग बुझाने में मददगार साबित हुए। कोटा अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने कहा कि शुक्रवार दोपहर के बाद 3 बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिला मुख्यालय सहित सांगोद, रामगंजमंडी, कनवास क्षेत्र से भी दमकल मंगाई गई। करीब 10 दमकल आग बुझाने में लगी रात 1 बजे जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

