Punjab news point : पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16,18,19 और 20 अप्रैल राज्य के कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं तापमान में 4 दिनों के बाद गिरावट भी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिलेगी।भरतीय मौसम विभाग द्वारा आज नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर भी होगा। इसके चलते आज जिला पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर और श्री फतेहगढ़ साहिब में हल्की बारिश हो सकती है।

